फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Secretaries of many committees targeted

कई समितियों के सचिव निशाने पर

Sat, 12 Dec 2020 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Secretaries of many committees targeted
नकली खाद बेचने में जिले की कई समितियों के सचिवों की भूमिका संदिग्ध है। एजेंसी से नकली खाद बिंदकी और खागा तहसील की सहकारी समितियों खपत की जाती थी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने संदिग्ध समितियों की जांच शुरू करा दी है। उनका कहना है कि कुछ सबूत मिलने के बाद ही समिति और सचिवों के नाम सामने लाए जाएंगे।
राधा नगर के मलाका मोड़ पर ओम खाद एजेंसी में स्वॉट टीम ने खाद गोदाम में छापेमारी की थी। यहां से इफ्को डीएपी, उत्तम डीएपी, कृभको डीएपी की खाली बोरियां मिली थी। साथ में इफ्को ब्रांड की जिप्सम पकड़ी गई। जिप्सम को डीएपी की बोरियों में भरकर नकली खाद बनाने का काम चल रहा था।
ओम खाद एजेंसी के संचालक ने नकली डीएपी को बांदा, कानपुर देहात, चित्रकूट जिले में भेजने को बताया है, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करा दी है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो खागा, बिंदकी तहसील के कुछ सहकारी समितियों में नकली डीएपी का संचालन होता रहा है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक बृजेश सिंह ने बताया कि खाद एजेंसी से कोई ऐसा रजिस्टर नहीं मिला है कि समिति और दुकान का नाम सामने आ सके, लेकिन कुछ सचिवों की भूमिका संदिग्ध समझ आ रही है। इन समितियों की टीम के माध्यम से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed