फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Second postmortem of the teenager on the demand of the family, report on three

Fatehpur News: परिजनों की मांग पर किशोरी का दोबारा पोस्टमार्टम, तीन पर रिपोर्ट

Fri, 13 Jun 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Second postmortem of the teenager on the demand of the family, report on three
हथगाम। किशोरी की संदिग्ध मौत पर परिजनों की मांग पर गुरुवार को दोबारा पोस्टमार्टम हुआ। उसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक गांव में किशोरी की संदिग्ध हालत में 9 जून को मौत हो गई थी। उसका 10 जून को पोस्टमार्टम कराया गया। सामान्य मौत की पुष्टि होने पर परिजनों ने 11 जून को परिजनों ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांगकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। हालत बिगड़ने पर सीएचसी में छोड़कर भाग जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के कई नेता गांव पहुंचे थे। एसडीएम अभिनीत कुमार व सीओ वीर सिंह ने पूरा मामले की जानकारी ली थी। परिजनों ने डीएम से दोबारा शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। डीएम रविंद्र सिंह के आदेश पर शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों की पैनल टीम गठित कर वीडियोग्राफी कराकर किशोरी का पोस्टमार्टम कराया गया। गुरुवार की शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने अरूण व उसके बहनोई राजनरायन और तुशाक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed