{"_id":"6a2c5b1b7cf23744630c6b0c","slug":"search-underway-for-the-mastermind-behind-the-teenager-who-fled-with-money-from-the-tehsil-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156593-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तहसील से रुपये लेकर भागे किशोर के पीछे मास्टरमाइंड की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तहसील से रुपये लेकर भागे किशोर के पीछे मास्टरमाइंड की तलाश
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर तहसील स्थित उपनिबंधक कार्यालय में अधिवक्ता के बस्ते से रुपये से भरा बैग लेकर भागे किशोर को पुलिस ने मुचलके पर छोड़ दिया है। मामले में परिसर में मौजूद बताए जा रहे एक मास्टरमाइंड युवक की तलाश जारी है। पुलिस ने किशोर और उसके साथी के खिलाफ बृहस्पतिवार को लूट की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज छीकनटोला निवासी अमन द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि वह सदर तहसील उपनिबंधक कार्यालय में अधिवक्ता हैं। उन्होंने स्टाम्प खरीदने के लिए एक किसान के छह लाख रुपये बैग में रखे थे।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे किशोर वह बैग लेकर भागने लगा। अधिवक्ता और मौजूद लोगों ने पीछा कर किशोर को पकड़ लिया और बैग वापस मिल गया। परिसर के बाहर खड़ा एक युवक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं भागे युवक की तलाश की जा रही है। घटना लूट के प्रयास की है इसी कारण किशोर को मुचलके पर छोड़ा गया है।