{"_id":"6aa58fd07057a2c2ce0e33c1","slug":"search-in-yamuna-spans-15-km-both-drowned-brothers-remain-missing-on-the-second-day-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-162326-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: यमुना में 15 किमी तक तलाश, दूसरे दिन भी नहीं मिले डूबे दोनों भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: यमुना में 15 किमी तक तलाश, दूसरे दिन भी नहीं मिले डूबे दोनों भाई
विज्ञापन
फाइल फोटो-38-वासू। स्रोत: परिजन
गाजीपुर। मूर्ति विसर्जन के बाद यमुना में नहाने के दौरान डूबे दो भाइयों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। पीएसी के गोताखोरों ने औगासी घाट से जरौली घाट तक करीब 15 किलोमीटर के दायरे में नदी में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम रविवार को पहुंचकर दोनों की तलाश करेगी।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मनोज वाल्मीकि के पुत्र वासू (18) और साहिल (16) शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे साथियों के साथ बोलेरो से मूर्ति विसर्जन के लिए औगासी घाट पहुंचे थे। विसर्जन के बाद दोनों भाई यमुना में नहाने लगे। तभी साहिल गहरे पानी में डूबने लगा। छोटे भाई को बचाने के प्रयास में वासू भी नदी में डूब गया।
शनिवार सुबह से पीएसी के गोताखोरों ने औगासी घाट से जरौली घाट तक करीब 15 किलोमीटर क्षेत्र में दोनों की तलाश की। नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही और परिजन भी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम शनिवार शाम रवाना हुई है। टीम रविवार को यमुना में दोनों भाइयों की तलाश करेगी।