फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Search for the miscreants with the help of footage, 30 CCTV cameras scanned

Fatehpur News: फुटेज के सहारे बदमाशों की तलाश, खंगाले 30 सीसीटीवी कैमरे

Thu, 28 Aug 2025 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Search for the miscreants with the help of footage, 30 CCTV cameras scanned
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में वायुसैनिक के परिवार से हुई लूट की वारदात को आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन नकाबपोश युवक बिना नंबर की बाइक से भागते हुए नजर आए हैं। इन्हीं फुटेज के सहारे पुलिस बुधवार को जहानाबाद तक पहुंची, जो घटनास्थल से लगभग 40 किलोमीटर दूर है।
घटना 19 अगस्त को अमरजई मोहल्ला निवासी आशा सिंह के घर पर हुई थी। उनका बेटा आंजनेय सिंह दिल्ली में भारतीय वायुसेना में तैनात हैं। वारदात के दिन तीन युवक बिजलीकर्मी बनकर घर में दाखिल हुए और परिवार की तीन महिलाओं को बंधक बनाकर छह से सात लाख रुपये के गहनों की लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस अब तक लगभग 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। जांच की दिशा में टीमों ने मुगलमार्ग हाईवे, जहानाबाद, साढ़ थाना क्षेत्र और घाटमपुर की सीमाओं तक सुराग तलाशे हैं। इससे पुलिस को अंदेशा है कि बदमाश स्थानीय नहीं बल्कि बाहरी गिरोह के सदस्य हो सकते हैं। सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार जांच में जुटी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदमाशों ने लूट में अपनाए नए तरीके
लूट की वारदात को बदमाशों ने बेहद योजनाबद्ध और चौंकाने वाले ढंग से अंजाम दिया। यह तरीका शहर में अपने आप में पहला माना जा रहा है। बदमाश बिजली विभाग के कर्मचारी बनकर घर में घुसे थे। उन्हें पता था कि घर में कैमरे नहीं लगे हैं। इसलिए चेहरा नहीं छिपाया। बाहर निकलते वक्त सभी ने चेहरे ढक लिए, जिससे मोहल्ले के कैमरों से बचा जा सके। बदमाशों ने सिर्फ पहने हुए गहने ही उतरवाए, जबकि चाहते तो अलमारी का लॉकर भी खुलवा सकते थे। विरोध करने पर बदमाशों ने एयरगन से आशा सिंह के पैर में गोली मार दी थी। एक बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर पूरे परिवार को डरा कर काबू में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed