फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SDM showed pictures of negligence by farmers

निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम को किसानों ने बताई समस्याएं

Wed, 18 Nov 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
SDM showed pictures of negligence by farmers
खागा धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम प्रहलाद सिंह - फोटो : FATEHPUR
एसडीएम प्रहलाद सिंह ने बुधवार को नगर के हाट शाखा धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद किसानों यहां आ रही दिक्कतों के बारे में बारे में बताया तो एसडीएम ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने मशीन से हाइब्रिड धान से चावल निकलवाकर चावल के प्रतिशत की जानकारी ली। वहीं अब तक की खरीद और किसानों को दिए गए टोकन की जानकारी ली। क्रय केंद्र पर मौजूद करहा गांव के सियाराम यादव ने बताया कि मंगलवार को धान लाए थे। आधे की तौल हुई और अभी आधे की तौल नहीं हुई।
विज्ञापन

वहीं सलेमपुर गोली की माया देवी ने बताया कि टोकन की तारीख के अनुसार दो दिन पहले धान लाई थी, अभी तक तौल नहीं हुई। खुले में धान पड़ा हुआ है। वहीं धनकामई के दिनेश सिंह ने आरोप लगाया कि बगैर टोकन वाले किसानों का पहले खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर बसई के रामराज और त्रिलोचनपुर के रोहित ने बताया कि करीब एक माह से केंद्र में धान का सैंपल ला रहे हैं। न खरीदा जा रहा और न ही इनकार किया जा रहा है। इनके धान के सैंपल का मशीन से चावल का प्रतिशत देखा गया है। 52 प्रतिशत चावल निकला है।

खुले में रखे धान को बरसात से भीगने से बचाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र प्रभारी प्रतीक प्रताप सिंह को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। टोकन के तिथि पर आए किसानों का धान हर हाल में तौला जाए।
टोकन पाए किसानों को फोन से सूचित कर बुलाया जाए। अब तक 52 किसानों को 1877 क्विंटल धान खरीदा गया है। वहीं करीब 250 किसानों को टोकन दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed