फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SDM said, he had inspected the tehsil two months ago.

Fatehpur News: एसडीएम बोले, दो माह पहले किया था तहसील का निरीक्षण

Fri, 24 Apr 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
SDM said, he had inspected the tehsil two months ago.
फोटो-63-सदर तहसील का निरीक्षण करती डीएम निधि गुप्ता वत्स। स्रोत सूचना
फतेहपुर। सदर तहसील कार्यालय का डीएम निधि गुप्ता वत्स ने निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम से तहसील निरीक्षण के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने दो माह पहले निरीक्षण किया था। इस पर डीएम ने नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने नायब तहसीलदारों के क्षेत्र से संबंधित रजिस्टरों की जांच की। रजिस्टर पूर्ण न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और सभी नायब तहसीलदारों को अपने-अपने रजिस्टर नियमित रूप से स्वयं जांचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम से तहसील के सभी पटलों का नियमित निरीक्षण करने और पेशकारों की ट्रेनिंग कराने को कहा। उन्होंने तहसीलदार से मत्स्य विभाग से संबंधित पट्टों की जानकारी ली। इस पर बताया गया कि अगले माह नए पट्टों के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार कोर्ट के निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न वादों की फाइलें देखीं और धारा-67 के पुराने मामलों का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। अन्य लंबित वादों का भी समय से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. अविनाश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो-63-सदर तहसील का निरीक्षण करती डीएम निधि गुप्ता वत्स। स्रोत सूचना

फोटो-63-सदर तहसील का निरीक्षण करती डीएम निधि गुप्ता वत्स। स्रोत सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed