{"_id":"63b08780db030977eb71f926","slug":"sdm-caught-a-pokeland-and-five-tractors-fatehpur-news-knp7363946141","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एसडीएम ने एक पोकलैंड, पांच ट्रैक्टर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एसडीएम ने एक पोकलैंड, पांच ट्रैक्टर पकड़े
विज्ञापन
खागा। नगर पंचायत के विजय नगर मोहल्ले में खोदवाए जा रहे तालाब और इसकी हुई शिकायत के प्रकरण में ईओ की ओर से जवाब न दिए जाने पर शनिवार को एसडीएम तालाब पर पहुंचे। मौके से एक पोकलैंड मशीन और पांच ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विजय नगर मोहल्ले में नगर पंचायत खागा की ओर से काफी दिनों से तालाब की खोदाई कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि अमृत सरोवर का निर्माण होगा। यहां पर लोगों के घूमने, नौका-विहार करने की व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके लिए शासन से स्वीकृति है। इसकी खुदाई पोकलैंड से कराई जा रही है। बड़े स्तर पर मिट्टी निकाली गई है।
जिसकी शिकायत लोगों ने एसडीएम से की थी। इस पर एसडीएम ने काम बंद कराकर ईओ खागा को नोटिस दिया था। इसमें कार्य का विवरण पूछा था। नगर पंचायत की ओर से जवाब नहीं दिया गया और तालाब पर फिर खनन शुरू करा दिया। इसकी दोबारा शिकायत पर एसडीएम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि कार्य का विवरण नहीं दिया गया। जांच पूरी होने से पहले ही कार्य शुरू कराना आपत्तिजनक था। मौके से एक पोकलैंड व पांच ट्रैक्टर कोतवाली पुलिस को सौंपा गया है।