{"_id":"6a11f5df0e8bfb2729028226","slug":"scuffle-between-bjp-workers-and-police-over-burning-of-rahul-gandhis-effigy-fatehpur-news-c-217-1-fth1017-155323-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: राहुल गांधी का पुतला जलाने पर भाजपाई व पुलिस बीच नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: राहुल गांधी का पुतला जलाने पर भाजपाई व पुलिस बीच नोकझोंक
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के अटल चौराहे पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।
पूर्व विधायक विक्रम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने का प्रयास किया। सदर कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने पुतला छीनने की कोशिश की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक छीना-झपटी चलती रही। हंगामे के बीच सभासद विनय तिवारी ने पुतले में आग लगा दी। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद और अजय राय मुर्दाबाद के नारे लगाए। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को गद्दार कहा है। इसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। सिंह ने चेतावनी दी कि जब तक माफी नहीं मांगी जाती, भाजपा कार्यकर्ता इसी तरह विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन करते रहेंगे। इस मौके पर श्यामू जायसवाल, सुनील गुप्ता, अमित मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, उत्कर्ष श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा और आशीष मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।