{"_id":"6ab5672c9237c95a67098133","slug":"scorpio-collided-with-an-electricity-pole-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-163148-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: स्काॅर्पियो बिजली के खंभे से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: स्काॅर्पियो बिजली के खंभे से टकराई
विज्ञापन
बहुआ। बिजली के खंभे से स्काॅर्पियो टकराने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के सर्वोदय नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार भोर करीब चार बजे स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण जुट गए। स्काॅर्पियो में सदर कोतवाली क्षेत्र के तांबेश्वर मोहल्ला निवासी चालक सुबांशू सिंह भदौरिया (22) फंसा था। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को गाजीपुर सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
नीलगाय से टकराने में बाइक सवार घायल
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर नीलगाय से बाइक टकराने पर अनुज कुमार (18) घायल हो गया। फरीदपुर गांव निवासी अनुज कस्बे से मिठाई लेकर बाइक से घर जा रहा था। हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।