{"_id":"5daf596e8ebc3e01536a0de9","slug":"scince-model-fatehpur-news-knp521447340","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाए आधुनिक मशीनों के मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाए आधुनिक मशीनों के मॉडल
विज्ञापन
छिवलहा। हथगाम ब्लॉक के कंपोजिट इंग्लिश मीडियम स्कूल अहिंदा में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद से संचालित तीन दिवसीय भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी पहुंची। मंगलवार को स्कूल छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी देख शिक्षकों से सवाल जवाब किए।
स्कूल में प्रदर्शनी से सजी बस के साथ आए विज्ञान संचारक देवेश त्रिपाठी, सहायक आशीष शर्मा और गिरधारी मिश्रा ने बच्चों को वर्तमान में दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली मशीनों की जानकारी दी। मॉडल व वीडियो दिखाए गए। प्रधानाध्यापक शाहीन जमाल ने बताया कि केंद्र सरकार से संचालित इस विज्ञान पाठशाला से बच्चों की विज्ञान के प्रति उत्सुकता बढ़ेगी।
विज्ञान संचारक देवेश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरुकता बढ़ाने के साथ पिछड़े क्षेत्र के बच्चों का विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर सहायक अध्यापक मुदिता दुबे, कुलदीप सिंह, सुभाष चंद्र, प्रमोद गौतम, रामप्रसाद पाल, स्वतंत्र सिंह, शकीला खान, रेखा देवी, मनीषा चौधरी मौजूद रहीं।