फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Science Fair attraction models

विज्ञान मेले में आकर्षण का केंद्र रहे मॉडल

Sat, 21 Jan 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 21 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Science Fair attraction models
-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में विज्ञान मेले में चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी - फोटो : Amar ujala
 सर्व शिक्षा के जिला स्तरीय विज्ञान मेले में बच्चों की प्रतिभा और उनके शिक्षकों के निर्देशन का अद्भुत मेल दिखा। एक बच्ची ने आलू और कॉपर के सहयोग से एलईडी बल्ब जलाने का मॉडल बनाया। यह सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. आशुतोष द्विवेदी ने दीप जलाने के बाद मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। मुख्य अतिथि ने 14 स्टालों में बच्चों के लगाए मॉडलों का विधिवत निरीक्षण किया।
विज्ञापन



मेले का शुभारंभ के बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद सभी बीईओ ने प्राचार्य और उप प्राचार्य रविशंकर का स्वागत किया। मेले में उच्च प्राथमिक स्कूल लतीफपुर की छात्रा कमला देवी ने आलू और नीबू में पाए जाने वाले सल्फ्यूरिक एसिड का उपयोग कर एलईडी बल्ब जलाने का मॉडल बनाया। मॉडल में कापर की मदद से एलईडी बल्ब जलता देख निर्णायक मंडल इसकी सराहना करते नहीं थका। इसके अलावा उच्च प्राथमिक स्कूल सुकेती के राजेंद्र कुमार कंप्यूटर तथा हथगाम की समीरा बानों ने विटामिन की कमी से होने वाली बीमारी और उसकी पूर्ति से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किया। तीनों मॉडल जमकर सराहे गए। मेले में छह प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन


मेले में उच्च प्राथमिक स्कूलों के 353 छात्र-छात्राओं  ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि मेले में बच्चों की हिस्सेदारी सराहनीय है। बाद में निर्णायक मंडल ने सभी प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किया। बाद में बीएसए विनय कुमार ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विज्ञान, गणित शिक्षक, विज्ञान सह ब्लाक समन्वयक, सभी खड शिक्षा अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed