फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Schools resonated with the collective singing of 'Vande Mataram'; patriotism was evident among the students.

Fatehpur News: वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंजे विद्यालय, विद्यार्थियों में दिखा राष्ट्रप्रेम

Fri, 25 Sep 2026 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Schools resonated with the collective singing of 'Vande Mataram'; patriotism was evident among the students.
फोटो-28-बिंदकी में सामूहित वंदे मातरम् का गायन करते शिक्षक और छात्र। संवाद
फतेहपुर। वंदे मातरम् गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को जिले के सरस्वती विद्या मंदिरों में सामूहिक गायन हुआ। वीआईपी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में डीएम निधि गुप्ता वत्स की मौजूदगी में सुबह आठ बजे छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। रिमझिम बारिश के बीच भीगते हुए भी विद्यार्थियों का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने जोश के साथ वंदे मातरम् का गायन किया।
विज्ञापन


बिंदकी में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लंका रोड पर छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन किया। विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वंदे मातरम् देशवासियों के लिए महामंत्र बना था। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राधा साहू, प्रधानाचार्य बलराम सिंह, अनिल गुप्ता, प्रशांत किशोर, अमित दीक्षित, देवेंद्र सिंह और गोवर्धन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

खागा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्या भारती के नमामि भारतम् कार्यक्रम के तहत सामूहिक गायन कराया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन गीता सिंह और विशिष्ट अतिथि कानपुर प्रांत के प्रशिक्षण प्रमुख हीरालाल रहे। सह प्रबंधक अतुल अग्रवाल, समिति सदस्य विकास कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह और शिशु मंदिर के पूर्व प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र ने बंकिम चंद्र चटर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानाबाद में बिहारी सरस्वती विद्या मंदिर चौक में सुबह 11 बजे सामूहिक गायन हुआ। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक साथ राष्ट्रगीत का गायन किया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार बाजपेयी ने कहा कि राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार विकसित करने के साथ उनके मन में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना मजबूत करता है।

फोटो-28-बिंदकी में सामूहित वंदे मातरम् का गायन करते शिक्षक और छात्र। संवाद

फोटो-28-बिंदकी में सामूहित वंदे मातरम् का गायन करते शिक्षक और छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed