{"_id":"8c56a72f408ac1eb34aec41c911c00ee","slug":"school-students-to-read-and-write-out-rally-aware-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल पढ़ने-लिखने को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल पढ़ने-लिखने को किया जागरूक
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sat, 14 Mar 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत क्षेत्र के लोहिया गांव अतरहा में छात्रों ने स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर शिक्षा के महत्व के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
रैली में अभिभावकों समेत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक अतरहा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। हेडमास्टर दरबारी लाल, ब्लाक अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, मंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह, योगेश प्रताप, संजीला देवी, हरिकेश, सुनील त्रिपाठी आदि रहे। उधर, खजुहा अमौली विकास खंडों में बच्चों ने रैली निकाली।
विज्ञापन
जाफरगंज प्रथम व द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंसूरपुर, प्राथमिक विद्यालय गौरा, भद्दूपुर, घसिला का डेरा, सहिमलपुर, धौकलपुर, जमरौली आदि विद्यालयों की रैलियों को प्रधनाध्यापिकाओं व प्रधानों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
इस मौके पर ग्राम प्रधान शरीफ, आसिफ, आशर्फिया बानो, रचना सिंह, ग्राम प्रधान शिवबाबू वर्मा, संगीता, नीलम, अमर नाथ, निधी, कल्पना सिंह, किरन सिंह आदि शामिल रही।
इसी क्रम में अमौली के प्राथमिक विद्यालय हरिजनपुर, भिखनीपुर में निकाली गई रैलियों को एनपीआरसी अनूप शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विनोद, रामआसरे, शैलजा, राजू दीक्षित, जयकरन सिंह सेंगर आदि ने सभी अभिभावकों से अपील किया कि वह अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें।