{"_id":"86e3cdb3ede3215c8924ce57ed89cf40","slug":"school-result-declared-students-in-joyus-mood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मेधावी बच्चों को मिला पुरस्कार, खुशी से झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी बच्चों को मिला पुरस्कार, खुशी से झूमे
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
पतांजलि विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक स्कूल में शनिवार को परीक्षाफल घोषित किया गया। प्रबंधक आचार्य दुर्गादत्त शास्त्री ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किय।
विज्ञापन
पुरस्कार पाने वाले बच्चों में नम्रता देवी, आकांक्षा देवी, कार्तिकेय, कोमल, सोनम, प्रज्ञा, साहिल, क्षमा, साक्षी, प्रमोद, कार्तिकेय शामिल हैं।
इस मौके पर प्रबंधक ने बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों क मेधावी बनने में अभिभावक की बड़ी भूमिका होती है। शिक्षक के साथ अगर अभिभावक अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना शुरू कर दे, तो शैक्षिक गुणवत्ता में दिन दूना और रात चौगुना बढोत्तरी होना निश्चित है।
विज्ञापन
उन्होंने बच्चों की इस सफलता के श्रेय आचार्य और अभिभावकों को देते हुये भविष्य में और अधिक सहयोग की अपेक्षा जताई।
इस मौके पर वरिष्ठ आचार्य संतोष कुमार, राकेश कुमार, सुमन, अनीता, रामजन्म प्रसाद, रामविशाल तिवारी, सरिता देवी, राधेमोहन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सत्यमेव शुक्ला ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन