फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   School operators failed to meet the standards for 188 school buses.

Fatehpur News: 188 स्कूली बसों के मानक स्कूल संचालक नहीं कर सके पूरे

Mon, 04 May 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
School operators failed to meet the standards for 188 school buses.
फतेहपुर। एआरटीओ विभाग की जांच में करीब 188 स्कूली बसें मानक विहीन पाई गई हैं। इन बसों को स्कूल प्रबंधन की ओर से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। सुधार पूरा होने के बाद ही पोर्टल पर अपलोड किए गए डाटा की पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग स्कूली वाहनों की पहचान और निगरानी की प्रक्रिया को सख्ती से आगे बढ़ा रहा है। अनफिट बसों को ठीक कराने के साथ ही चालक सहित पूरा विवरण विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है, ताकि हर स्कूल बस पर निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

विभाग के निर्देश पर स्कूलों ने अपने वाहनों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया था। इसका स्थलीय सत्यापन एआरटीओ की ओर से किया गया। जांच में करीब 188 स्कूली वाहन मानक विहीन पाए गए। इनमें सीसीटीवी कैमरे, ग्रिल, साइड मिरर, प्राथमिक चिकित्सा किट और फायर सिलिंडर बॉक्स जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। इन कमियों को दूर करने के लिए एआरटीओ ने स्कूल संचालकों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 1108 स्कूली बसें पंजीकृत हैं जिनमें से 750 वाहनों का डाटा शनिवार तक अपलोड किया जा चुका है। करीब 258 बसों का डाटा अभी अपलोड नहीं हुआ है। वाहन स्वामियों को जल्द से जल्द डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

एआरटीओ प्रशासन रंजीत कुमार ने बताया कि हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीम स्कूलों में जाकर बसों की जांच कर रही है और खामियां मिलने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed