फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Scanner machine not found in liquor shops

Fatehpur News: शराब दुकानों में स्कैनर मशीन नहीं मिली

Tue, 08 Oct 2024 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Scanner machine not found in liquor shops
थरियांव। सीओ व एसडीएम की संयुक्त टीम ने अवैध गांजा बिक्री की सूचना पर क्षेत्र में छापामारी की। देशी शराब की दुकान से गांजा बेचने की खबर पर छापामारी की। शराब दुकान में स्कैनर मशीन और रजिस्टर दुरुस्त नहीं मिलने पर अनुज्ञापी को नोटिस जारी का आदेश दिया है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के कस्बा में भांग की दुकान से गांजा बेचने की सूचना पर एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी, सीओ अरुण कुमार राय, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय की संयुक्त टीम ने छापामारी की। दुकान बंद होने पर टीम हरसिंहपुर तिराहे पर देशी शराब की दुकान पहुंची। शराब दुकान से भी गांजा बिक्री होने की खबर थी। दुकान चेक करने में गांजा नहीं मिला। रजिस्टर में शराब बिक्री का लेखाजोखा नहीं मिला। स्कैनर मशीन भी नहीं थी। एसडीएम ने ठेका मालिक को नोटिस जारी करने की बात कही है। कोर्रा मोड़ पर टीम पटाखा दुकान का निरीक्षण करने पहुंची। दुकान बंद होने पर लौट गई। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि देशी शराब दुकान पर छापामारी की गई। मौके पर स्कैनर मशीन नहीं मिला। रजिस्टर में ब्यौरा नहीं मिला है। अधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed