फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Says, sapa, Government cheated under the cover of Corona

कोरोना की आड़ में सरकार ने की धोखाधड़ी

Sun, 08 Nov 2020 07:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Says, sapa, Government cheated under the cover of Corona
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता ने ईसापुर गांव में पार्टी की तरफ से जनसभा की। उन्होंने मौजूदा सरकार पर विफलता के कई आरोप लगाए। कहा कि यह सरकार 108 एंबुलेंस का मेंटीनेंस तक नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

इससे विकास की उम्मीद करना बेमानी है। भाजपा सरकार ने समाजवादी पेंशन बंद कर दी। बिजली के दाम बेतहाशा बढ़ा दिए। किसान को हजार रुपया प्रति क्विंटल पर धान बिक्री करना पड़ रहा है। भाजपा ने कोरोना का जनता को खौफ दिखाकर अपना उल्लू सीधा किया है। जनता के साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

कोरोना के नाम पर धन की फिजूलखर्ची की गई है। सेक्टर प्रभारी रामगोपाल कुशवाहा ने पार्टी की नीतियों का आंकलन करके पार्टी से जुड़ने की बात कही। इस मौके पर दयालू गुप्ता की तरफ से 50 गरीब परिवारों को राशन वितरण किया गया। इस मौके पर अजीत सिंह पटेल, जय सिंह यादव, महंगू निसाद, अनिल पासवान, रामबरन पासवान, दिनेश रैदास, दिनेश कोरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed