{"_id":"5fdf96ac8ebc3e3f755dfea9","slug":"saraf-lootkand-in-fatehpur-fatehpur-news-knp601122831","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुसैनगंज पुलिस ने सराफ लूट कांड का किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुसैनगंज पुलिस ने सराफ लूट कांड का किया खुलासा
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र में 10 सितंबर की शाम सैबसी मोड़ के पास सराफ के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। बेरागढ़ीवा निवासी मनीष कुमार सोनी मकनपुर चौराहे से दुकान बंद कर 10 सिंतबर की शाम घर लौट रहा था, तभी काली पल्सर सवारों ने जेवरात भरा बैग और मोबाइल लूट लिया था।
पुलिस ने रविवार को दोपहर देवरी मोड़ से रहिमाल निवासी पिलखिनी थाना हुसैनगंज को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना में रहिमाल का भाई कैलाश और उन्नाव निवासी कौशर अहमद भी शामिल थे।
दोनों अपराधी कानपुर में किसी मामले में जेल में है। पुलिस ने इसके पास से लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने हथगाम थाने की लूट को भी अंजाम दिया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में शिवाकांत यादव, अर्जुन, मनमोहन, महिला कांस्टेबल पूजा सिंह शामिल थे।