{"_id":"578a8d414f1c1ba94013dc16","slug":"saraf-chakubaji-between-families-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ परिवारों के बीच चाकूबाजी, तीन लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ परिवारों के बीच चाकूबाजी, तीन लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sun, 17 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
घायल संजय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में कटरा मोहल्ले में दीवार बनाने को लेकर सराफ परिवार आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई। दो भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया। सीएचसी से घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
कटरा मोहल्ला निवासी शिवमंगल के तीन बेटे संजय, अजीत व अमरजीत हैं। सभी सराफ कारोबारी हैं। अजीत की सरसौल, कानपुर में दुकान हैं। बाकी दोनों भाई बिंदकी में व्यापार करते हैं। तीन माह पहले भाइयों के बीच बंटवारा हो गया था। अमरजीत ने बताया कि वह अपने हिस्से में मकान का निर्माण करा रहा था। दीवार निर्माण को लेकर संजय व अजीत ने एतराज जताया। तभी मारपीट शुरू हो गई।
अजीत ने बताया कि विवाद के दौरान अमरजीत के बेटे आ गए। भतीजे रोहित ने पीछे से उसकी पीठ में चाकू भोंक दिया। बीचबचाव में संजय को लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया गया। भाभी सुशीला पत्नी संजय की भी पिटाई की गई। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि जान से मार डालने की नीयत से चाकू मारने के आरोप में अमरजीत व उसके बेटों रोहित, राहुल, रणवीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।