फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Saraf Chakubaji between families, three injured

सराफ परिवारों के बीच चाकूबाजी, तीन लोग घायल

Sun, 17 Jul 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 17 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Saraf Chakubaji between families, three injured
घायल संजय - फोटो : अमर उजाला
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में कटरा मोहल्ले में दीवार बनाने को लेकर सराफ परिवार आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई। दो भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया। सीएचसी से घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन



कटरा मोहल्ला निवासी शिवमंगल के तीन बेटे संजय, अजीत व अमरजीत हैं। सभी सराफ कारोबारी हैं। अजीत की सरसौल, कानपुर में दुकान हैं। बाकी दोनों भाई बिंदकी में व्यापार करते हैं। तीन माह पहले भाइयों के बीच बंटवारा हो गया था। अमरजीत ने बताया कि वह अपने हिस्से में मकान का निर्माण करा रहा था। दीवार निर्माण को लेकर संजय व अजीत ने एतराज जताया। तभी मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन



अजीत ने बताया कि विवाद के दौरान अमरजीत के बेटे आ गए। भतीजे रोहित ने पीछे से उसकी पीठ में चाकू भोंक दिया। बीचबचाव में संजय को लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया गया। भाभी सुशीला पत्नी संजय की भी पिटाई की गई। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि जान से मार डालने की नीयत से चाकू मारने के आरोप में अमरजीत व उसके बेटों रोहित, राहुल, रणवीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed