फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Salesman and customer clashed over drinking beer near the shop, fight broke out

Fatehpur News: दुकान के पास बीयर पीने को लेकर सेल्समैन और ग्राहक भिड़े, मारपीट

Sat, 17 May 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Salesman and customer clashed over drinking beer near the shop, fight broke out
बहुआ। बीयर खरीदने के बाद मौके पर ही पीने को लेकर सेल्समैन और ग्राहकों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को लात घूसों और लाठी डंडे से पीटा। पुलिस ने दोनों पक्षों से शुक्रवार को गाली गलौज,मारपीट,जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक पक्ष के बांदा जिला पैलानी थाने के सबहदा निवासी रामकैलाश ने बताया कि वह 13 मई को अपने रिश्तेदार अढ़ावल निवासी श्यामू की बरात गांव के छोटू निषाद,लल्लू निषाद,विक्रम निषाद के साथ कोर्राकनक बघेरन डेरा जा रहे थे। मुत्तौर कंपोजिट दुकान से साथी छोटू निषाद ने बीयर की बोतल खरीदी। दुकान के पास पीने को बैठ गए। सेल्समैन सुभाष यादव और दुकान मालिक जयसिंह यादव ने गाली गलौज की। मना करने पर लाठी डंडे से उन लोगों पर हमला किया। मारपीट में छोटू निषाद को गंभीर चोटें आई हैं। उधर, सेल्समैन सुभाष यादव ने बताया कि करीब रात 10 बजे छोटू निषाद निवासी सबहदा अपने साथी दरियाबाद के विकास और एक अन्य के साथ बीयर खरीदकर पीने लगा। उसने मना किया और दुकान बंद कर घर जाने लगा। छोटू निषाद ने और बीयर की मांगी। मना करने पर गाली गलौज कर लाठी डंडे से हमला किया। शोर सुनकर मकान मालिक जयसिंह यादव बीच बचाव में आए। उनकी भी पिटाई कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed