फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sakora campaign for birds started, message to save environment

Fatehpur News: पक्षियों के लिए सकोरा अभियान शुरू, पर्यावरण बचाने का संदेश

Tue, 13 May 2025 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sakora campaign for birds started, message to save environment
फतेहपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जिले में सकोरा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गर्मी में पक्षियों के लिए पानी और दाना रखा जाएगा। जिला सह संयोजक आदित्यांश सिंह ने कहा कि यह कदम न केवल पक्षियों की मदद करेगा, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरुकता भी बढ़ाएगा। गौरैया जैसे पक्षी लुप्त होते जा रहे हैं, ऐसे में यह जरूरी है कि हर कोई अपने स्तर पर इस दिशा में योगदान दे। इससे पर्यावरण की सुरक्षा हो सके। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने ''''सकोरा अभियान'''' के तहत छात्रों और नागरिकों से अपने-अपने घरों की छतों पर सकोरा (मिट्टी का बर्तन) में पानी और दाना रखने की अपील की है। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री राम जी, नगर सह मंत्री अथर्व, स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट प्रमुख आदर्श सिंह, सह प्रमुख राज पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed