फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   saikil savaar kisaan ko trak ne kuchala, maut Cyclist farmer crushed by truck, killed

साइकिल सवार किसान को ट्रक ने कुचला, मौत

Mon, 10 Oct 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Mon, 10 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खागा कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी किसान रामनजर यादव(45) साइकिल से रविवार को बहनोई रामचंद्र के गांव रसूलपुर संवत आयुर्वेदिक दवा लेने जा रहे थे। महिंचा मंदिर पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर पहले रामनजर को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। वह साइकिल से उछलकर हाईवे पर जा गिरे।
विज्ञापन


इसी दौरान ट्रक रामनजर यादव के ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर इलाकाई लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के  पहुंचने से पहले ही ट्रक चौकी के  सामने से कानपुर की ओर निकल गया।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज अजय यादव धटना स्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों की खबर भेजी। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि रामनजर के दो नाबालिग बच्चे हैं। उसके ही सहारे परिवार का जीवनयापन होता था। एसओ मोहम्मद शरीफ खान ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed