{"_id":"62b75cab677ee86af90a76bf","slug":"sabji-rate-fal-fatehpur-news-knp70430037","type":"story","status":"publish","title_hn":"टमाटर ने लगाई छलांग, सेब भी 200 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टमाटर ने लगाई छलांग, सेब भी 200 के पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। बाजार में फलों और सब्जियों के दामों में इजाफा हुआ है। इससे गृहिणियों का बजट गड़बड़ा है। दुकानदारों का कहना है कि कम बारिश की वजह से दाम बढ़ रहे हैं। फलों और सब्जियों के दामों में अभी और भी बढ़ोतरी हो सकती है।
करीब 15 दिन पूर्व 30 रुपये तक बिक रहा टमाटर, इस समय 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसी तरह भिंडी, शिमला मिर्च, परवल व तरोई आदि सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। सब्जियों की तरह फलों के दामों में भी उछाल आया है। सेब सबसे महंगा बिक रहा है। 120 रुपये किलो बिकने वाले सेब के भाव भी 200 रुपये किलो के पार पहुंच गए हैं। सेब के अलावा संतरा, अनार, केला व आम के दाम भी बढ़े हैं।
लोधीगंज सब्जी मंडी के व्यापारी राकेश त्रिपाठी ने बताया कि सब्जी में सबसे ज्यादा टमाटर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। फलों के दाम उनकी आवक कम होने के कारण बढ़े हैं। फल विक्रेता बबलू ने बताया कि गिने-चुने ही फल बाजार में उपलब्ध हैं। गृहिणी भावना मिश्रा, चांदनी, सरिता आदि का कहना है कि फल व सब्जी की महंगाई ने घर का खर्च बढ़ा दिया है। समझ में नहीं आ रहा क्या किया जाए।
विज्ञापन
सेब - 200-250 120
अनार- 160 120
केला- 50 40
अनानास- 70 50
कीवी- 400 350
पपीता- 60 50
टमाटर- 60 30
भिंडी- 40 30
शिमला मिर्च- 80 70
परवल - 60 50
तरोई - 30 20
टिंडा - 60 50
खीरा - 40 30