फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Running of trains stalled for one hour on down line

डाउन लाइन पर एक घंटे तक ठप रहा ट्रेनों का संचालन

Wed, 26 Jul 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Wed, 26 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Running of trains stalled for one hour on down line
क्रासिंग पर खड़ी मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

खागा। निर्माणाधीन आरओबी में वेल्डिंग करते समय मंगलवार को लोहे की रॉड रेलवे की करंट प्रवाहित बिजली की तार पर गिर गई। इससे डाउन लाइन की आपूर्ति शार्ट होकर बंद हो गई। ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। सूचना पर इलाहाबाद से आई टीम ने फाल्ट सही किया। इस पर एक घंटे बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ।

विज्ञापन


ओवरब्रिज की रेलिंग में बिल्डिंग करते समय शाम 3.50 बजे एक रॉड नीचे गिर गया। आपूर्ति शार्ट सर्किट से बंद हो गई। डाउन लाइन पर जा रही मालगाड़ी ओवरब्रिज के नीचे ही खड़ी हो गई। इससे रेलवे क्रासिंग से वाहनों का आवागमन भी बंद हो गया है। किशनपुर रोड, खखरेरू रोड व खागा के अंदर की सड़क मेें वाहनों की लाइन लग गई। इलाहाबाद की टीम के साथ आए जेई संतोष कुमार ने फाल्ट सही कराया तब 4.50 बजे रेलवे लाइन पर आपूर्ति शुरू हुई। मालगाड़ी के साथ डाउन लाइन की कालका, नार्थईस्ट, संपर्क क्रांति और मुरी ट्रेन भी ट्रैक पर काफी समय खड़ी रहीं। सहायक स्टेशन मास्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि आपूर्ति ठप होते ही इलाहाबाद मेकेनिकल विभाग में सूचना दी गई। इलाहाबाद की टीम ने आकर फाल्ट सही किया। तब आवागमन शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed