फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ruckus in the list of migrant laborers

प्रवासी मजदूरों की सूची बनाने में की गड़बड़ी, मिश्रामऊ में हंगामा...

Sat, 11 Jul 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in the list of migrant laborers
प्रवासी मजदूरों को राशन किट वितरण के लिए बनाई जा रही सूची में गड़बड़ी पर मिश्रामऊ में हंगामा हो गया। शनिवार को राशन किट वितरण के दौरान सूची में कोटेदार के दो देवरों के नाम देख ग्रामीण भड़क गए।
विज्ञापन

इस पर लेखपाल खिसक गया। ग्रामीणों ने सूची बनाने में बड़े स्तर पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कोरोना के कारण लॉकडाउन से बेरोजगार हुए प्रवासी मजदूरों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन राशन किट बंटवा रहा है।
विज्ञापन

लेखपालों की देखरेख मे प्रवासियों को राशन किट का वितरण किया जाना है। ग्राम पंचायत सचिवों और रोजगार सेवकों के सहयोग से गांवों के प्रवासी मजदूरों की सूची तैयार की गई। इस क्रम में मिश्रामऊ गांव के प्रवासी मजदूरों की सूची में गैर प्रवासी लोगों को शामिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रों के नाम सूची से गायब हैं। गांव के रामविशाल पाल ने बताया कि अपात्रों को प्रवासी मजदूर बनाकर सूची के शामिल किया गया है।
उधर, गुजरात के सूरत से लौटे बाबू के पुत्र साजन, राजन, सुनील पाल और जयपुर से लौटे नत्थू पुत्र छिद्दू के नाम सूची से गायब हैं।
शनिवार को मिश्रामऊ में प्रवासी मजदूरों को राशन किट वितरण के दौरान विवाद हो गया। यहां सूची में 20 प्रवासी मजदूर शामिल थे।
सूची मे कोटेदार के दो देवरों के नाम देखकर ग्रामीण भड़क गए और विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लेखपाल ज्ञानसिंह से धक्कामुक्की हुई।
इस पर लेखपाल मौके से चला गया। हालांकि लेखपाल ने विवाद से इनकार किया है। बताया कि वितरण के समय ग्रामीणों और प्रधान में विवाद हुआ था। उनसे कोई विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed