फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ruckus between Kotedar and Pradhan supporters, forms snatched from the investigation team and torn

Fatehpur News: कोटेदार व प्रधान समर्थकों के बीच हंगामा, जांच टीम से प्रपत्र छीनकर फाड़े

Mon, 16 Dec 2024 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ruckus between Kotedar and Pradhan supporters, forms snatched from the investigation team and torn
हसवा। तेलियानी ब्लाक के बिलंदा में सोमवार को कोटेदार और प्रधान पक्ष आमने सामने आ गए। ग्रामीणों ने घटतौली का आरोप लगाकर जांच टीम के सामने हंगामा किया। उधर, कोटेदार पक्ष के कुछ लोगों ने भी प्रधान पर आरोप लगाए। देर शाम जांच टीम के हाथों से प्रपत्र छीनकर फाड़ने पर विवाद गहरा गया है। कोटेदार ने थरियांव थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार के खिलाफ शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम से शिकायत के बाद गठित जांच टीम पंचायत भवन में जांच करने पंहुची। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता से जांच का आश्वासन दिया। जांच टीम के सामने ही कोटेदार पक्ष से भी कुछ लोग आ गए। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को लाठी पटक कर दौड़ाया। पूरा दिन पंचायत भवन में हंगामा चला। हसवा चौकी और थरियांव थाना पुलिस मौके पर मुस्तैद रही। देर शाम कोटेदार कंधई लाल के लड़के मनोज ने अधिकारियों से लेकर सारे बयान व अन्य प्रपत्र फाड़ दिए। इसके बाद मामला अधिक गरम हो गया।
विज्ञापन


प्रधान गुलाब ने घर पर आकर गाली-गलौज की है। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया है। कहा कि बिना अंगूठा लगाए राशन की मांग करता है। विरोध करने पर अपने समर्थकों के साथ अधिकारियों के पास शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंधई लाल, कोटेदार चकबरारी

आज शिकायत की जांच करने आए अधिकारियों के सामने हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने शिकायत की है। जनता झूठी नहीं हो सकती। कोटेदार ने जांच अधिकारियों के कागज तक फाड़ डाले हैं।

गुलाब, ग्राम प्रधान


जांच टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान हंगामा हुआ है। प्रपत्र फाड़ने की जानकारी नहीं है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
सुनील पुष्कर, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed