{"_id":"6ac000260916fd51aa0f9d92","slug":"rs-96000-swindled-under-the-pretext-of-securing-a-plot-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-163708-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 96 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 96 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
खखरेरू। लखनऊ में प्लॉट दिलाकर रजिस्ट्री कराने के नाम पर 96 हजार रुपये ठग लिए। कौशाम्बी जिले के शाखा गांव निवासी अरुण सिंह ने खखरेरू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें क्षेत्र के चकीवा निवासी अमरजीत सिंह पुत्र रामचंद्र, रंजीत और रामचंद्र पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
अरुण सिंह ने बताया कि पांच मई 2023 को आरोपियों ने लखनऊ में प्लॉट दिलाने और उसकी रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिया था। आरोप है कि इसके एवज में आरोपियों ने उनसे 1.60 लाख रुपये ले लिए। कुछ समय बाद जब उन्होंने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने की बात कही तो आरोपियों ने रजिस्ट्री करने से इन्कार कर दिया।
इसके बाद अरुण ने रकम मांगी। दबाव बनाने पर आरोपियों ने 64 हजार रुपये लौटा दिए, लेकिन शेष 96 हजार रुपये नहीं दिए। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।