फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rs 8 lakh stolen from airman's house, thieves leave behind licensed gun

Fatehpur News: वायुसैनिक के घर आठ लाख की चोरी, लाइसेंसी बंदूक छोड़ गए चोर

Mon, 05 Jan 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Rs 8 lakh stolen from airman's house, thieves leave behind licensed gun
फोटो-33-बिखरे सामान को दिखाते किसान अरिमर्दन सिंह। संवाद
चौडगरा। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में वायुसैनिक के घर में घुसकर चोरों ने नकदी और जेवर समेत करीब आठ लाख रुपये का माल पार कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि कमरे में टंगी लाइसेंसी बंदूक चोर वहीं छोड़ गए। धूप सेंकने के बाद शाम को छत से नीचे उतरी सास-बहू ने जब कमरे का बिखरा सामान देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

गांव कोरसम निवासी अरिमर्दन सिंह किसान हैं। उनका बड़ा बेटा गनेश सिंह मुजफ्फरनगर की एक डेयरी में नौकरी करता है। छोटा बेटा गजेंद्र सिंह गोरखपुर में वायुसैनिक है। अरिमर्दन सिंह ने बताया कि दोपहर में वह डॉक्टर के पास जांच कराने गए थे। घर पर पत्नी पुष्पा और बहू रुचि छत पर धूप सेंक रही थीं और नीचे कमरे के दरवाजे खुले थे।
विज्ञापन

इसी दौरान चोर कमरे में घुसा और अलमारी का ताला तोड़कर सोने का हार, चार कंगन, सोने की बेंदी, दो अंगूठियां, दो जोड़ी झुमके, चार जोड़ी चांदी की पायल, सोने की मछली और करीब 30 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे जब पत्नी और बहू नीचे उतरीं, तब चोरी का पता चला। पीड़ित के अनुसार चोर लाइसेंसी बंदूक और शर्ट में रखी नकदी नहीं ले गए। चौकी प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed