फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rs 25,000 reward for Janti absconding in Dilip murder case

Fatehpur News: दिलीप हत्याकांड में फरार जांटी पर 25 हजार का इनाम

Mon, 02 Dec 2024 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rs 25,000 reward for Janti absconding in Dilip murder case
फतेहपुर। दिलीप सैनी हत्याकांड में फरार जांटी पर एसपी ने 25 हजार का इनाम रखा है। वहीं पुलिस एक हफ्ते पहले आत्मसमर्पण करने वाले हत्यारोपी सुभाष पांडेय को रिमांड में लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र बिसौली गांव स्थित यार्ड व आवास में समाचार एजेंसी के पत्रकार दिलीप सैनी की 30 अक्तूबर की रात चाकू व सरिया से गोदकर हत्या कर दी गई थी। बीच-बचाव में दिलीप का साथी बीजेपी नेता शाहिद घायल हुआ था। पुलिस नामजद आरोपियों में मुख्य आरोपी आलोक तिवारी उर्फ अक्कू, अनुराग उर्फ अन्नू तिवारी, लेखपाल सुनील राणा समेत नौ आरोपियों को जेल भेज चुकी है। एक हफ्ते पहले नामजद सुभाष पांडेय ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। विवेचना के दौरान शाहरूख को गिरफ्तार किया था। हत्यारोपियों में शातिर जांटी उर्फ अफजल एक माह बाद भी पकड़ में नहीं आ सका है। एसपी ने जांटी पर 25 हजार का इनाम रखा है। पुलिस की जांच में जांटी की लोकेशन राजस्थान प्रांत में मिली है। वहीं आत्मसमर्पण करने वाले हत्यारोपी सुभाष पांडेय को रिमांड में लेने के लिए विवेचक ने शनिवार को कोर्ट में अर्जी डाली थी। विवेचक तारकेश्वर राय ने बताया कि सोमवार को रिमांड याचिका पर कोर्ट में सुनवाई है। रिमांड में लेकर आरोपी से आलाकत्ल बरामदगी व बयान दर्ज किए जाएंगे। फरार आरोपी जांटी पर इनाम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed