फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Route diversion became a problem, there was a jam

Fatehpur News: रूट डायवर्जन बना मुसीबत, लगा जाम

Wed, 28 Aug 2024 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Route diversion became a problem, there was a jam
फतेहपुर। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा का अवैध निर्माण ढहाने की वजह से मंगलवार को रूट डायवर्जन रोडवेज बस स्टॉप के लिए भी मुसीबत बन गया। बाकरगंज पर लगी बैरिकेडिंग की वजह से ई-रिक्शा समेत सभी वाहन ज्वालागंज की तरफ डायवर्ट हो गए। इससे बस स्टैंड पर बड़ी भीड़-भाड़ हो गई। बड़ी संख्या में ई-रिक्शों की वजह से मौके पर जाम लगा रहा। इस दौरान काफी देर तक रोडवेज बसें फंसी रहीं। वहां मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों और होमगार्ड जवानों ने फुर्ती दिखाते हुए जाम खुलवाया। लेकिन जाम हर कुछ मिनटों पर लगता रहा। सड़क जाम के दौरान मौके पर 30 से 40 ई-रिक्शा मौजूद रहे। टीएसआई लाल जी ने बताया कि रूट डायवर्जन की वजह से ऐसी स्थिति बनी। बाकरगंज से लखनऊ बाईपास जाने वाले सभी वाहनों को ज्वालागंज की तरफ भेज दिया गया। इससे बस स्टैंड पर भीड़ बढ़ गई। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed