फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Roti Marg's Kachumar turned out in four months

चार माह में ही उखड़ गया रोटी मार्ग, गड्ढों में तब्दील

Fri, 04 Feb 2022 07:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Roti Marg's Kachumar turned out in four months
पनिहानाला के पास सड़क में फंसा मोरंग भरा ट्रक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
जहानाबाद। कस्बे से रोटी और नसेनियां को जोड़ने वाली सड़क का चार महीने में ही कचूमर निकल गया। 12 किमी. लंबी इस सड़क में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल से ठेकेदार की कलई खुल गई।
विज्ञापन

रोटी-नशेनियां मार्ग पर जगह-जगह जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। चार महीने पहले बनी सड़क से गड्ढों के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को निकलना मुश्किल हो रहा है। सड़क धंसने से वाहन फंस रहे हैं। रोशनपुरा गांव के पनिहानाला पुल के पास सड़क पर बड़े-बड़े गहरे गड्ढे हैं। आए दिन छात्र-छात्राएं, बाइक सवार व राहगीर गिरकर जख्मी हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोग सड़क के घटिया निर्माण को लेकर खासे नाराज हैं।
विज्ञापन

स्थानीय मनीष पाल, रमाकांत पाल, हरिओम शुक्ला, बृजेंद्र अवस्थी, सोनू कुशवाहा का कहना है कि सड़क मरम्मत में नियमों की पूरी तरह अनदेखी की गई है। जिससे इतने कम समय में सड़क जगह-जगह उखड़ गई है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मौरंग लोड ट्रक गहरे गड्ढे में जाने से फंस गया, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक बाहर निकला गया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। ग्रामीणों ने सड़क निर्माणंी गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन एके सिंह ने बताया कि अभी तक उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। मामला संज्ञान में आया है, तो अवर अभियंता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed