फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Roof collapsed while demolishing government building, worker died

Fatehpur News: सरकारी भवन तोड़ते समय ढही छत, मजदूर की मौत

Mon, 25 Nov 2024 04:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Roof collapsed while demolishing government building, worker died
फतेहपुर। तेलियानी ब्लॉक परिसर का सरकारी भवन तोड़ते समय छत ढहने के मलबे में रविवार को एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों की ओर से प्रधान संघ अध्यक्ष ने मुआवजे की मांग की। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सादीपुर मोहल्ला निवासी गफ्फार अहमद का 32 वर्षीय पुत्र अमजद खान अपने भाई आजम के साथ तेलियानी ब्लॉक परिसर में मजदूरी करने गया था। गफ्फार ने बताया कि बेटे ठेकेदार करण सिंह चौधरी उर्फ शिवा के अंडर में मजदूरी करने गए थे। ब्लॉक परिसर में जर्जर सरकारी बिल्डिंग को तोड़ रहे थे। अचानक जर्जर छत ढह गई। मलबे में अमजद नीचे दबकर घायल हो गया। आजम और अन्य परिजन मलबा हटाकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शादी तय हो चुकी थी। दो माह बाद शादी थी। प्रधान संघ अध्यक्ष नदीमउद्दीन उर्फ पप्पू ने परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed