फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Roadways caused by additional buses for festival

त्योहार के लिए रोडवेज ने लगाई अतिरिक्त बसें

Wed, 23 Mar 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 23 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Roadways caused by additional buses for festival
बस - फोटो : demo pic

 होली पर्व ने ट्रैफिक का लोड बढ़ा दिया है। रेलवे व रोडवेज के यात्रियों में इजाफा हो गया है। रेलवे ने तो अपनी सेवाओं में स्पेशल ट्रेन का तोहफा नहीं दिया है, लेकिन परिवहन विभाग ने दिल्ली रूट पर बसें बढ़ा दी हैं। लोकल रूट में बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि त्योहार के आगे पीछे दूना लोड फैक्टर हो जाता है।

विज्ञापन


होली की खुशियां भुनाने के लिए परिवहन विभाग ने बसों का संचालन बढ़ा दिया है। फतेहपुर डिपोे से निगम की 76 और 14 अनुबंधित बसें संचालित होती हैं। परिवहन विभाग के एआरएम आरएस पांडेय ने यात्रियों को सुविधा और रोडवेज की आमदनी बढ़ाने के लिए दिल्ली रूट पर पांच बसों से बढ़ाकर 12 बसें लगाई हैं।
विज्ञापन


जिसमें छह-छह बसें दिल्ली और फतेहपुर से संचालित होती हैं। यह बसें बांगरमऊ-दिल्ली, आगरा-दिल्ली रूट पर चल रही हैं। त्योहार में यात्रियों की भीड़ को लेकर वर्कशॉप में भी बसों के मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए हैं। रोडवेज वर्कशॉप के एक जवाबदेह की मानें तो करीब छह बसों को सही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर रेलवे में स्पेशल ट्रेन की बढ़ोतरी न होेने से लोड फैक्टर बढ़ गया है। दिल्ली और हावड़ा की ट्रेनें खचाखच भरी आती हैं। यहां से जाने वाले लोगाें को खिड़की से अंदर जाना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं 31 मार्च तक रिजर्वेशन के वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। होली में घर पहुंचने वाले लोगों को मजबूरी में जनरल टिकट खरीद कर यात्रा करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed