फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Roadways buses will run on routes with a load factor of more than 60%.

60% से ज्यादा लोड फैक्टर वाले रूट पर चलेंगी रोडवेज की बसें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run on routes with a load factor of more than 60%.
- तीन दिन तक पुलिस के साए में रहेंगे रोडवेज के बस अड्डे - प्रत्येक बस अड्डे पर 2 से 4 थर्मल स्कैनिंग गन की होगी व्यवस्था - बगैर मास्क के यात्रियों को नहीं मिलेगा बस अड्डे पर प्रवेश संवाद न्यूज़ एजेंसी फतेहपुर। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो सोमवार यानि के आज से रोडवेज की बसें चलने लगेंगी । हालांकि फिलहाल उन्हीं रूट्स पर रोडवेज बसे दौड़ाएगा। जिनका लोड फैक्टर 60% से ज्यादा होगा । सामाजिक दूरी बरकरार रखने को पहले तीन दिन राजकीय परिवहन निगम के बस अड्डों में पुलिस की तैनाती रहेगी । बस यात्रा करने से पहले मुसाफिर की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी । इतना ही नहीं बस अड्डे पर कोविड-19 टास्क फोर्स भी तैनात रहेगी जो बसों की साफ-सफाई से लेकर थर्मल स्कैनिंग पर नजर रखेगी । दो महीने से ज्यादा वक्त तक कमाई से दूर रही रोडवेज की बस सेवा को एक जून से चलाने की गेंद शासन के पाले में हैं । उत्तर प्रदेश राजकीय सड़क परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां कर ली है । स्थानीय फतेहपुर डिपो के शांति नगर स्थित वर्कशॉप में गाड़ियों की मेंटीनेंस की जा रही है । एक दिन पहले कानपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके शर्मा ने बसों को चलाने की जो गाइडलाइन जारी की है । उसमें उन रूटों पर बसें चलाने की बात कही गई है जो 60 फ़ीसदी से ज्यादा का लोड फैक्टर देती हैं । एआरएम माखनलाल केसरवानी ने बताया जिस दिन से बसें चलेंगी । उसके 72 घंटे के लिए बस अड्डे पर पुलिस की तैनाती रहेगी । ताकि सोशल डिस्टेंस बरकरार रखा जा सके । वर्कशॉप से बगैर सैनिटाइज किए बस बाहर नहीं निकाली जाएगी । यदि यात्री को बुखार आ रहा है तो उसे तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी । खुला चेहरा दिखने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। इनसेट..... तो फिर सात रूट पर ही दौड़ेंगी बसें फतेहपुर। कानपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक ने 60 प्रतिशत से ज्यादा लोड फैक्टर वाले रूट पर बस चलाने की बात कही है । फतेहपुर डिपो ऐसे में कानपुर प्रयागराज लखनऊ बांदा चित्रकूट ललौली और जहानाबाद के लिए ही बसें चलाने की स्थिति में होगा। ऐसे में दूसरे रूट के मुसाफिरों को अभी रोडवेज की सवारी करने को नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed