{"_id":"68a39193c576271cc7087d88","slug":"roadways-buses-do-not-run-on-raebareli-route-after-5-pm-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-139270-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शाम पांच बजे के बाद रायबरेली रूट पर नहीं चलती रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शाम पांच बजे के बाद रायबरेली रूट पर नहीं चलती रोडवेज बसें
विज्ञापन
फोटो-10-रोडवेज बस स्टॉप। संवाद
फतेहपुर। जिला मुख्यालय से रायबरेली की ओर जाने वाले यात्रियों को शाम पांच बजे के बाद बस सेवा न मिलने से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। रोडवेज की ओर से इस रूट पर केवल दो बसें चलाई जाती हैं। पहली सुबह सात बजे और दूसरी शाम चार बजे। इसके बाद कोई भी बस उपलब्ध नहीं होती।
रोजाना दो से तीन सौ यात्री इस मार्ग पर सफर करते हैं। शाम के बाद बस सेवा बंद होने के कारण रायबरेली, लालगंज, हुसैनगंज क्षेत्र के यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जो मनमाने किराए वसूलते हैं और असुरक्षित भी हैं।
जिला मुख्यालय के बस अड्डे से फिलहाल अनुबंधित 27 बसों सहित कुल 137 बसों का संचालन हो रहा है, लेकिन रायबरेली रूट पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है। यात्री लंबे समय से इस रूट पर अतिरिक्त और देर शाम तक बसें चलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
लालगंज निवासी राजकुमार ने बताया कि वह जिले में एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत हैं। सुबह वह रोडवेज बस ही दफ्तर आते हैं, लेकिन शाम को पांच बजे दफ्तर बंद होने के बाद वह बस स्टॉप पहुंचते है, तो उन्हें बस नहीं मिलती। मजबूरी में डग्गामार वाहन से सफर करना पड़ता है।
शहर के ज्वालागंज निवासी सरोज सिंह ने बताया कि वह शाम को रायबरेली जाने के लिए बस स्टॉप पहुंचे, लेकिन बस न होने की जानकारी दी गई है। इसलिए वह लखनऊ बाईपास से डग्गामार वाहन से सफर करने को मजबूर हैं।
शाम पांच बजे के बाद रायबरेली रूट के लिए सवारी नहीं होती है। इसलिए संचालन कम होता है। 30 से 35 सवारी आने लगे, तो पांच बजे के बाद भी बसों का संचालन होगा।
किरन कुमारी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, रोडवेज डिपो