{"_id":"6a2da6e03483679eca06a0da","slug":"roadways-bus-hits-divider-due-to-brake-failure-four-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156664-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, चार घायल
विज्ञापन
फोटो-15-दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस। संवाद
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे अंतर्गत बड़ौरी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे रोडवेज बस का ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक, परिचालक समेत चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
विकास नगर डिपो की यह रोडवेज बस वाराणसी से यात्रियों को लेकर कानपुर जा रही थी। टोल प्लाजा से पहले अचानक बस का प्रेशर पाइप फट गया। इससे ब्रेक फेल हो गए और बस नियंत्रण खोकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और बस के शीशे भी टूट गए।
हादसे में चांदपुर थाने के गोहरारी निवासी चालक जयप्रकाश और परिचालक नेहरू गौड़ समेत चार लोग मामूली रूप से जख्मी हुए। परिचालक के अनुसार बस में उस समय करीब 15 यात्री सवार थे। सूचना पर टोल कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।