फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Roadways bus collided with a truck standing on the highway, operator died

Fatehpur Accident: हाईवे पर खड़े ट्रक से रोडवेज बस टकराई, परिचालक की मौत

Thu, 01 Jun 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 01 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided with a truck standing on the highway, operator died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ हाईवे पर खड़े ट्रक में मंगलवार रात करीब एक बजे रोडवेज बस पीछे से जा टकराई। हादसे में बस परिचालक की मौत हो गई। घायल चालक को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। बाकी यात्री बाल-बाल बचे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक और बस को हटवाया है। परिचालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन


हादसा लखनऊ मार्ग पर हुसैनगंज थानांतर्गत बेरागढ़ीवा पेट्रोल पंप के पास हुआ। पंप के बाहर एक ट्रक खड़ा था। लखनऊ आलमगंज रोडवेज डिपो की अनुबंधित बस रात को शहर आ रही थी। पेट्रोल पंप के बाहर खड़े ट्रक में परिचालक साइड से जा टकराई। हादसे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पहुंचे। क्षतिग्रस्त बस में फंसे चालक अनंतू कुमार निवासी लोहरामऊ थाना सरेनी जिला रायबरेली और परिचालक रामभगवान (51) निवासी रमनगरा पोस्ट उलरा थाना बिसवां जिला सीतापुर को बाहर निकाला। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर ने परिचालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रक अंधेरे में खड़ा था। उसके पीछे की लाइट नहीं जल रही थी। इसी वजह से बस टकराई है। बस में तीन और यात्री थे। यात्री सुरक्षित हैं और मौके से गंतव्य को चले गए। जिला अस्पताल से चालक को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पर परिचालक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। चालक अपने पीछे दो बेटे अभिषेक, अमरीश और पत्नी माहेश्वरी देवी को छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed