फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Roadways bus carrying 50 passengers collides with a tree, accident averted

Fatehpur News: 50 यात्रियों भरी रोडवेज बस पेड़ से टकराई, हादसा बचा

Fri, 08 Mar 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 08 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus carrying 50 passengers collides with a tree, accident averted
फोटो-16- खंती में घुसी रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन

- साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद बस अनियंत्रित हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर (बहुआ)। बांदा से यात्रियों को लेकर आ रही फतेहपुर डिपो की बस गुरुवार दोपहर साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर खंती में चली गई। हादसे में साइकिल सवार घायल हुआ। एक-दूसरे पर गिरने से कुछ यात्री मामूली रूप से जख्मी हुए। सभी सवार सुरक्षित बचे हैं। पुलिस ने बस खड़ी कराई है। चालक और परिचालक मौके से भाग निकले हैं।
बांदा से शहर आ रही रोडवेज बस में 55 यात्री सवार थे। बस ललौली थाने के जमेनी गांव पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी। तभी साइकिल से लाही का बोझ लेकर जा रहे शंकरपुर निवासी राजेश निषाद (25) को रोडवेज ने टक्कर मार दी। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हुआ। बेकाबू बस खंती में चली गई। पेड़ से टकराने के बाद रुकी। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

वह एक दूसरे पर गिरे और सीटों से टकराए। वह अपनों को संभालने में जुटे दिखे। पुलिस मौके पर पहुंची। बस में सवार सभी लोग सुरक्षित निकाले गए। उन लोगों को मामूली चोट अाई। बस दतौली चौकी में खड़ी कराई गई। पुलिस के मुताबिक बस चालक मुत्तौर निवासी राजेश मिश्रा व खागा निवासी परिचालक मनीष पांडेय भाग निकले हैं। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed