फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The roads were heavy rains Unabridged

तेज बारिश से सड़कें हुईं लबालब

Tue, 09 Aug 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 09 Aug 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
The roads were heavy rains Unabridged
जयराम नगर के गली में भरा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला
तेज बारिश से शहर और कस्बों की सड़कों में पानी भर गया। रविवार रात हुई बारिश ने नाली, नालों के बहाव की पोल खोल दी है। कई कालोनियों में बारिश का पानी भर गया। रातभर लोगों के घरों में पानी भरा रहा। सुबह लोगों ने नाली साफ किया, तब घरों का पानी कम हुआ। वहीं एक सप्ताह बाद हुई बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हुई।
विज्ञापन



रविवार को देर रात हुई बारिश से गर्मी से परेशान लोग व किसानों ने राहत महसूस की है। डेढ़ घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर के जयराम नगर मोहल्ले में लोगों के घरों में पानी भर गया। इसी प्रकार आबू नगर, खलील नगर, शांति नगर के सरांय मोहल्ले में सड़क पर पानी भर गया।
विज्ञापन


शांति नगर निवासी गुड्डू ने बताया कि जीटी रोड में एक तरफ नया नाले का निर्माण हो गया है। उस तरफ का पानी तो बह जाता है। दूसरी ओर पुराना नाला है। इस बार नगर पालिका ने इस नाले की सफाई नहीं कराई है। इससे तेज बारिश होने पर नाले का पानी घर में घुस जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



थरियांव प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा की नाली में अतिक्रमण होने की वजह से पानी का बहाव बंद हो गया है। तेज बारिश से जीटी रोड और असोथर को जाने वाली सड़क पानी से लबालब भरी रही। वहीं धान की फसल के लिए बारिश का पानी संजीवनी का काम किया है। एक सप्ताह से तेज धूप में खेतों का पानी सूख गया था। रामगंगा नहर बंद होने की वजह से क्षेत्र के किसान बारिश की आस लगाए हुए थे। तेज बारिश से फसलों की सिंचाई हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed