फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Road accident, two cousins die in Fatehpur

फतेहपुर में सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत

Mon, 05 Feb 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Mon, 05 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Road accident, two cousins die in Fatehpur
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चचेरी बहन का तिलक लेकर बाइक से जा रहे दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बोलेरो को ओवरटेक कर आगे निकलते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। एक की बोलेरो तो दूसरे की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। यह हादसा सोमवार दोपहर बकेवर थाना क्षेत्र के मुगलरोड स्थित कंशमीरीपुर गांव के मोड़ के पास हुआ।
विज्ञापन


कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी निवासी रामऔतार पासवान के छोटे भाई राम सजीवन बकेवर थाना क्षेत्र के रसूलपुर-बरिगवां में रहते हैं। रामसजीवन की बेटी सीमा का तिलक कानपुर नगर के साढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के निवादा गांव ले जाया जा रहा था। चचेरी बहन का तिलक चढ़वाने के लिए रामऔतार का बेटा जयपाल (37) और उसका चचेरा भाई नीलू पासवान (30) पुत्र हरी पाल बाइक से रसूलपुर होते हुए निवादा जा रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। कंशमीरीपुर मोड़ पर स्थित गौसिया मेडिकल कालेज के पास बोलेरो को ओवरटेक करते ही संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन


बाइक चला रहे नीलू के घुटने के नीचे से बोलेरो निकल गई। बाईं तरफ गिरे जयपाल के कमर के नीचे के हिस्से को कुचलते हुए ट्रक निकल गया। जयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घायल नीलू को बिंदकी सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया। बकेवर एसओ सीबी सिंह ने बताया कि अधिक खून बह जाने से दोनों की मौत हुई। बोलेरो को थाने में खड़ा करवा दिया गया है। ट्रक का नंबर पता चल गया है। इसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। चचेरे भाइयों की मौत की सूचना मिलते ही घर में हंसी-खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed