फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   road accident

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 19 Oct 2020 05:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
road accident
फतेहपुर। नेशनल हाईवे पर शांतीनगर बिजली उपकेंद्र के पास सोमवार सुबह ओवरटेक कर रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार कंटेनर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक, कंटेनर छोड़कर भाग निकला। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव के रज्जब अली का बेटा अनीस(45) खेती में पिता का हाथ बंटाता था। सोमवार को घरेलू काम निपटाने के लिए वह बाइक से शहर आ रहा था। वह दोपहर साढ़े 10 बजे लखनऊ बाईपास और लोधीगंज के बीच पहुंचा था। तभी कानपुर की तरफ से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर लगते ही बाइक समेत अनीस कंटेनर की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कंटेनर चालक भाग गया है। कंटेनर को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीस की मौत ने रज्जब के परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी शहनाज बानो के आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। दस साल की सोनम भी रोए जा रही थी। तीन साल का बेटा दिलशाद व पांच साल का नौशाद सहमे दिखे। बच्चों के भविष्य को लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रिश्तेदार चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed