{"_id":"6928a57e210cec5345075fad","slug":"rk-babu-suffers-heart-attack-after-ero-threat-audio-goes-viral-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-144647-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ईआरओ की धमकी बाद आरके बाबू को आया हार्टअटैक, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ईआरओ की धमकी बाद आरके बाबू को आया हार्टअटैक, ऑडियो वायरल
विज्ञापन
बिंदकी। ईआरओ (एसडीएम) संजय कुमार सक्सेना के विभागीय कर्मचारियों से गलत व्यवहार की चर्चा तेज है। मामले में दो ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं।
एक ऑडियो निर्वाचन कार्यालय के रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में तैनात आरके बाबू जयचंद्र मौर्या से संबंधित है। इसमें उनका बेटा पिता को हार्टअटैक पड़ने के बारे में ईआरओ को बता रहा है। उसने इलाज के बाद डीएम से मिलने की ईआरओ से बात कही है।
ईआरओ उसकी मां के खिलाफ एफआईआर की धमकी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरके बाबू ने सुधीर के निलंबन की डाक भेजने में देरी की थी। इसे लेकर ही ईआरओ ने फटकारा था।
दूसरा ऑडियो एक और बीएलओ से संबंधित है। उसके पति और ईआरओ के बीच नोकझोंक हुई है। इसमें भी ईआरओ एफआईआर की धमकी दे रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
परिजन से मिलीं गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष
कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे में बृहस्पतिवार शाम गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल संगठन की महिलाओं के साथ लेखपाल सुधीर के घर पहुंचीं। हेमलता पटेल ने कहा कि एसआईआर के अत्यधिक बोझ के कारण कर्मचारी मानसिक दबाव में हैं। ऐसी घटनाओं को लेकर एसआईआर काम की अवधि चार माह बढ़ाने की मांग की। कर्मचारियों पर मानसिक दबाव कम हो सके।