फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rising heat has changed the market trend, demand for light and cotton clothes has increased.

Fatehpur News: बढ़ती गर्मी ने बदला बाजार का रुख, हल्के व सूती कपड़ों की बढ़ी मांग

Sun, 29 Mar 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rising heat has changed the market trend, demand for light and cotton clothes has increased.
फोटो-07-चौक बाजार में सूती कपड़ों की खरीदारी करते लोग। संवाद
फतेहपुर। मौसम का तापमान लगातार बढ़ने और सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ऐसे में गर्मी बढ़ते ही बाजार में हल्के और आरामदायक कपड़ों की मांग तेज हो गई है। लोग खासतौर पर सूती और कॉटन कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं जिसे देखते हुए दुकानदारों ने पहले से तैयारी कर रखी थी।
विज्ञापन

तापमान में इजाफे के साथ शहर के चौक बाजार समेत अन्य बाजारों में रेडीमेड और कपड़ा दुकानों पर सूती वस्त्रों की बिक्री बढ़ गई है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग हल्के कपड़ों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन


चौक बाजार के कपड़ा व्यापारी नरेश अग्रवाल ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के चलते अभिभावक बच्चों के लिए सूती यूनीफॉर्म कपड़े खरीद रहे हैं। साथ ही मांगलिक कार्यक्रमों के चलते भी हल्के और आरामदायक कपड़ों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़ा व्यापारी बिलाल शेख के अनुसार फरवरी से ही गर्मी का असर दिखने लगा था इसलिए पहले ही कपड़ों का ऑर्डर दे दिया गया था। वर्तमान में ग्राहक रेडीमेड में भी कॉटन और सूती कपड़ों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कपड़ों की कीमत करीब 200 रुपये से शुरू हो रही है।

व्यापारी राजेश ने बताया कि ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए सूती कुर्तियां, शर्ट, टी-शर्ट, सूट और बच्चों के कपड़ों की नई वैरायटी पहले ही मंगा ली गई थी। ग्राहक गुणवत्ता के साथ उचित दाम को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। इसलिए अलग-अलग रेंज में कपड़े उपलब्ध कराए गए हैं।

फोटो-07-चौक बाजार में सूती कपड़ों की खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो-07-चौक बाजार में सूती कपड़ों की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed