{"_id":"5e2b3fc68ebc3e99ee70f241","slug":"rime-fatehpur-news-knp54050192","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला इंजेक्शन बेचने में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला इंजेक्शन बेचने में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहपुर। स्वॉट टीम और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने नशीला इंजेक्शन बेचने के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
इंजेक्शन शहर के वर्मा चौराहा, पथरकटा, सिविल लाइन, ज्वालागंज जीटी रोड इलाके के चिह्नित मेडिकल स्टोर में बेचे जा रहे हैं। शहर के जयराम नगर इलाके में एक मेडिकल स्टोर में गुरुवार शाम औषधि निरीक्षक विनय कुमार और स्वॉट टीम प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव ने संयुक्त टीम के साथ छापा मारा। औषधि निरीक्षक ने बताया कि दुकान से कई लोग नशीले इंजेक्शन लेकर निकल रहे थे। मेडिकल स्टोर में संचालक ओम प्रकाश (निवासी दलीपुर उमरी थाना मलवां) मिले। दुकान की चेकिंग की गई। नशीली दवाएं और इंजेक्शन बरामद हुए। नमूना लेने के बाद बाकी माल को सील किया गया। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और औषधि अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
=