फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Revenue map provides relief to villagers

Fatehpur News: राजस्व के नक्शे से ग्रामीणों को मिली राहत

Fri, 04 Jul 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Revenue map provides relief to villagers
चौडगरा। बिंदकी रोड के समीप स्थित गांव हरसिंहपुर में रेलवे की सेफ्टी वॉल (सुरक्षा दीवार) का निर्माण होना है। इसके लिए पैमाइश में रेलवे और राजस्व के नक्शे में भिन्नता के कारण ग्रामीणों को राहत मिलती दिख रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर आईओडब्लू की टीम ने गुरुवार को दोबारा पैमाइश शुरू की। टीम के सदस्य रजत ने बताया कि रेलवे से उपलब्ध कराए गए नक्शे के आधार पर डाउन लाइन से दक्षिण दिशा में 380 फीट लंबी व 100 फीट चौड़ी रेलवे की जमीन है। इसमें सेफ्टी बाउंड्री वॉल बनाने का आदेश है। रेलवे ने पैमाइश में गांव हरसिंहपुर के कई मकानों के दरवाजे के सामने से दीवार तक चिह्नित किया है। रेलवे किनारे से निकला रास्ता भी बंद होगा। इससे कई गांवों का आवागमन प्रभावित होगा। उधर राजस्व लेखपाल कुलदीप भी मौके पर पहुंचे। लेखपाल के अनुसार डाउन लाइन से करीब 193 फीट तक रेलवे की जमीन है। दोनों नक्शों के आधार पर लगभग 200 फीट का अंतर है। इस अंतर से ग्रामीणों के घर रेलवे के दायरे से बच जाएंगे। पूर्व प्रधान लवकुश सिंह, लालू सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सभी मकानों की राजस्व विभाग ने घरौनी भी बना दी है। डीआरएम रेलवे को पत्र देकर समस्या के हल करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed