फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Retired soldier dies due to collision with bike rider

Fatehpur News: बाइक सवार की टक्कर से सेवानिवृत्त फौजी की मौत

Tue, 15 Oct 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier dies due to collision with bike rider

विज्ञापन
थरियांव। थाने के सामने हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से सोमवार को सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
असोथर थाना क्षेत्र के सातों धरमपुर निवासी दौलत सिंह चंदेल (58) सेवानिवृत्त फौजी थे। वह सुबह अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा करने प्रयागराज जा रहे थे। थरियांव थाने के सामने बस पकड़ने जाने को हाईवे पार कर रहे थे। कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे बाइक सवार विजय सिंह यादव निवासी जवाहर नगर कानपुर ने फौजी दौलत सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही फौजी सिर के बल हाईवे पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार भी फिसलने से घायल हुआ। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। हालत नाजुक देख डॉक्टर ने फौजी को कानपुर रेफर किया। इलाज के दौरान फौजी ने दम तोड़ दिया। हादसे से फौजी की पत्नी राधा देवी, बेटा सर्वेश कुमार व बेटियों का हाल बेहाल है। उधर, बाइक सवार विजय सिंह यादव का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed