फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Retired PWD worker dies after being run over by a train

Fatehpur News: पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त कर्मी की ट्रेन से कटकर मौत

Thu, 18 May 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 18 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Retired PWD worker dies after being run over by a train
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गांव निवासी लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त अनंता रैदास (65) की गांव के पास रेलवे क्रासिंग में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। लोक निर्माण विभाग से बेलदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन

किशोरी से छेड़खानी कर भागा पड़ोसी
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से पड़ोसी युवक छेड़खानी कर भाग निकला। शिकायत करने पर परिवार पर समझौते का कुछ लोग दबाव बना रहे हैं। पुलिस मामले की जांच जुटी है। किशोरी घर की छत के बरामदे में बुधवार रात सो रही थी। तभी पड़ोसी युवक ने छत के रास्ते किशोरी के पास पहुंची।छेड़खानी पर किशोरी की चीख सुनकर मां भी पहुंच गई। तभी आरोपी गाली गलौज और धमकी देकर भाग निकला। संवाद
विज्ञापन

शराब दुकान सेल्समैन को धमकी
फतेहपुर। बकेवर कस्बा स्थित देशी शराब दुकान के सेल्समैन आकाश को कम रुपयों में शराब न देने पर कुछ लोगों ने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। बीच बचाव में आए अन्य दुकानदारों से बदसलूकी की। सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन शातिर पकड़े तमंचा, बम बरामद
फतेहपुर। खखरेरू पुलिस ने तीन शातिरों से तमंचा व बम बरामद किए हैं। पुलिस ने जहांगीरनगर गहुरा निवासी फूलचंद्र को भीमपुर मोड़ से पकड़ा। उसके पास से तमंचा बरामद किया। उधर, भैरमपुर मोड़ से दिलशाद अहमद और वदीर अहमद को दो-दो बम के साथ गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed