{"_id":"68ecf0906467c380130d0efc","slug":"retired-mp-police-constable-missing-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1296536-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एमपी पुलिस से सेवानिवृत्त सिपाही लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एमपी पुलिस से सेवानिवृत्त सिपाही लापता
विज्ञापन
फोटो-20-रामगोपाल
धाता। थाना क्षेत्र के लिहयी गांव निवासी रामगोपाल सिंह मध्य प्रदेश (एमपी) पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। वे शनिवार शाम से लापता हैं।
परिजन के मुताबिक, वे शनिवार शाम करीब छह बजे गांव से चित्रकूट जाने वाली रोडवेज बस में सवार होकर निकले थे। कर्वी पहुंचने पर उन्होंने पत्नी और बेटे पुष्पेंद्र सिंह से फोन पर बातचीत की, लेकिन रात में उनका मोबाइल फोन बंद हो गया।
इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजन जबलपुर से लेकर पूरे रास्ते तक तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। सोमवार को परिजन की तहरीर पर धाता थाने में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि कॉल डिटेल निकालकर रामगोपाल का पता किया जा रहा है।